LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

टाइल्स व्यापारी पर हमला कर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा,6आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*टाइल्स व्यापारी पर हमला कर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा,6आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई*

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की गई ।

घटना का संक्षिप्त विवरण—

फरियादी जीतेन्द्र उर्फ जित्तू कुशवाहा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 05.09.2026 को करीब 01:30 बजे उसकी दुकान में घुस कर रोनी उर्फ पुष्पेन्द्र पटेल सहित 06 व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए टाइल्स से सिर पर वार किया गया तथा लात-घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट में फरियादी के सिर, हाथ एवं छाती में चोटें आईं।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा प्रकरण में आरोपीगण—

01- पुष्पेंद्र उर्फ रोनी पिता गुलजारी पटेल उम्र 23 वर्ष

02-अर्पित उर्फ छोटू पटेल पिता आशाराम पटेल उम्र 23 वर्ष

03-धीरेन्द्र पटेल पिता चन्द्रभान पटेल उम्र 24 वर्ष

04-अमरजीत उर्फ छोटू पटेल पिता बाबूलाल पटेल उम्र 25 वर्ष

05-देशराज पटेल पिता जयकुमार पटेल उम्र 28 वर्ष

06-दीपू पटेल पिता आशाराम पटेल उम्र 25 वर्ष

सभी निवासी बड़ौरा कस्बा देवेन्द्रनगर जिला पन्ना के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई ।

पुलिस की अपील एवं संदेश

थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कानून हाथ में लेने, मारपीट करने अथवा आमजन में भय एवं अशांति का वातावरण उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

थाना देवेन्द्रनगर पुलिस, जिला पन्ना (म.प्र.)

शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button