देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में मनाया गया शिक्षक दिवस एवं विदाई समारोह

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में मनाया गया शिक्षक दिवस एवं विदाई समारोह*
विद्या की धरा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महान शिक्षाविद एवं भारत रत्न से सम्मानित देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य *कमलेश कुमार मिश्र* एवं प्रधानाचार्य *शिवेंद्र कुमार नामदेव* के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित किया गया। समिति सदस्यों के द्वारा आचार्य परिवार का सम्मान किया गया साथ ही सेवानिवृत्त प्राचार्य *श्री पूरन सिंह राजपूत* ,*श्री जगदीश प्रसाद सोनी(आचार्य), श्री मुन्नालाल रैकवार एवं श्री राम चरण वर्मा जी (आचार्य सहायक)* की विदाई एवं सम्मान किया। प्राचार्य श्री पूरन सिंह राजपूत के कार्यकुशलता को देखते हुए परिषद ने जिला प्राचार्य का दायित्व दिया । समिति के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापक जी ने महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के महत्व को बतलाया एवं आचार्य परिवार को शुभाशीष प्रदान किया। अंत में प्राचार्य महोदय जी द्वारा समिति सदस्यों का आभार प्रकट कर कार्यक्रम की घोषणा की ।

Subscribe to my channel

