दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय योग गुरु डॉ. सुनील सिंह “विश्व गुरु भारत गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित

योग, स्वास्थ्य एवं वेलनेस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

वेदान्त सिंह

 

दिल्ली। शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु डॉ. सुनील सिंह को “विश्व गुरु भारत गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान United Gurukul Council की ओर से योग के प्रचार-प्रसार तथा स्वास्थ्य एवं वेलनेस के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान और सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।

बताया गया कि डॉ. सुनील सिंह लंबे समय से योग को केवल व्यायाम तक सीमित न रखते हुए इसे स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवनशैली के माध्यम के रूप में समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके कार्यों का उद्देश्य भारतीय योग परंपरा, स्वास्थ्य एवं वेलनेस की अवधारणा को देश-विदेश में व्यापक स्तर पर पहुंचाना तथा लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

सम्मान प्रदान किए जाने पर योग प्रेमियों एवं उनके समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. सुनील सिंह का वर्षों का समर्पण और सेवा भाव योग के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणादायी है। उनका “योग से निरोग, स्वस्थ समाज और स्वस्थ विश्व” का संकल्प समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देता है।

इस अवसर पर Yoga Lovers की टीम ने United Gurukul Council के प्रति आभार व्यक्त किया। टीम ने विशेष रूप से डॉ. सच्चिदानंद झा शांडिल्य स्वामी जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने डॉ. सुनील सिंह के योग, स्वास्थ्य एवं वेलनेस के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और सेवाओं को सम्मानित करते हुए यह गौरव प्रदान किया।

डॉ. सुनील सिंह का यह सम्मान योग, स्वास्थ्य, वेलनेस, सेवा और विश्व कल्याण के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय बताया गया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button