
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
रिवाला गौशाला धाम मैं आज योग गुरु स्वामी रामदेव हेलीकॉप्टर से पहुंचे।
आपको बता दें कि रिवाला गौशाला धाम के महंत श्री गणेशानंद महाराज ने बताया कि रिवाला बाबा की दशमी के पावन पर्व पर दुर्लभ जड़ी बूटियों एवं देसी गाय के घी से 11 लाख आहुतियों द्वारा 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, इस छह दिवसीय संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन 30 मई से 4 जून तक किया जाएगा। इस 108 कुंडीय महायज्ञ में शामिल होने के लिए आज योग गुरु बाबा रामदेव आए हैं।
योग गुरु बाबा रामदेव के हेलीकॉप्टर से उतरते ही रिवाला गौशाला धाम के महंत श्री गणेशानंद महाराज तथा हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा रामदेव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बाबा रामदेव ने रिवाला गौशाला धाम में पहुंचते ही हवन कुंड में बैठकर देसी गाय के घी से आहुतियां दी। योग गुरु बाबा रामदेव के साथ में अलवर सांसद महंत बालक नाथ ने भी हवन कुंड में आहुति दी। बाबा रामदेव ने सभी महिलाओं तथा पुरुषों को योग करने की अपील की उन्होंने बताया की योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा चेहरे पर चमक बनी रहती है और फेयर एंड लवली लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, बाबा रामदेव ने अलोम विलोम, कपालभाति करके भी दिखाया, तथा सभी आए हुए भक्तों से यह भी अपील की , अपने अपने घरों में देसी गाय के घी का दिया जलाएं तथा साल में एक बार हवन यज्ञ घर में शुद्धि के लिए जरूर करवाना चाहिए ।

विजुअल- हवन कुंड में आहुति देते बाबा रामदेव एवं अलवर सांसद महंत बालक नाथ
Subscribe to my channel


