उत्तर प्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शास्त्री नगर कॉलोनी के पार्क में आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम, लोगों से पौधों की नियमित देखभाल का किया गया आह्वान

वेदान्त सिंह

 

गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार, 6 सितंबर 2026 को शास्त्री नगर कॉलोनी स्थित पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, माधवेंद्र पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, डॉ. आशुतोष मिश्रा, राज नारायण त्रिपाठी, कृष्णमूर्ति राय, विक्रम दुबे, आशीष श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, प्रशांत पटेल, देवेंद्र शुक्ला, कुंवर सिंह, आशीष जायसवाल, डॉ. पवन मिश्रा सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम गुल्लक फाउंडेशन, अमर फाउंडेशन ट्रस्ट एवं सनराइज सेवा संस्थान ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच पौधरोपण महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर “एक पौधा लगाएं, एक जीवन बचाएं” का संदेश देते हुए स्थानीय नागरिकों से पौधरोपण अभियान से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button