उत्तराखंडखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी में वन प्रशिक्षणार्थियों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

Forest trainees celebrated Teachers' Day with great enthusiasm at Uttarakhand Forestry Training Academy, Haldwani.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

हल्द्वानी… शिक्षक दिवस के अवसर पर रामपुर रोड, हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी के खूबसूरत खेल मैदान में वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आदर एवं सम्मान व्यक्त करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।


शिक्षक दिवस महान दार्शनिक एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था।


इस अवसर पर सायंकाल अकादमी के खेल मैदान की हरी-भरी घास पर लगभग 40 वन प्रशिक्षणार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में केक काटकर उन्हें खिलाया। कार्यक्रम में श्री सुनील अधिकारी, श्री नारायण जलाल एवं श्री प्रकाश चंद्र (समस्त खेल प्रशिक्षक—पीटी, वॉलीबॉल एवं जनरल स्पोर्ट्स) तथा टेनिस प्रशिक्षक श्री हेम कुमार पांडेय, सचिव, जिला टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल, उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी के उपनिदेशक श्री सूरज तिवारी ने समस्त प्रशिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा वन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अपने गुरुओं के प्रति प्रदर्शित समर्पण एवं सम्मान की भावना की सराहना की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button