उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप में 3558 लाभार्थियों को मिला 88.30 करोड़ रुपये का ऋण

स्वरोजगार, लघु उद्यम और सौर ऊर्जा योजनाओं पर रहा विशेष जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 03 सितंबर 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप/ऋण मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण कर स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप में हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, बस्ती सदर विधायक प्रतिनिधि मो. सलीम तथा एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने संयुक्त रूप से 3558 लाभार्थियों को लगभग 8829.84 लाख रुपये यानी 88.30 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया।

जिलेवार ऋण वितरण की बात करें तो बस्ती जनपद के 1991 लाभार्थियों को 5683.39 लाख रुपये, सिद्धार्थनगर के 1188 लाभार्थियों को 2744.68 लाख रुपये तथा संतकबीर नगर के 379 लाभार्थियों को 401.77 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया।

सरकारी योजनाओं के जरिए स्वरोजगार को बढ़ावा

ऋण मेले में मंडल के सभी बैंकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, स्वरोजगार, लघु उद्यम तथा सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। इससे लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा।

बैंक अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक सिद्धार्थनगर आर.के. सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबंधक संतकबीर नगर पवन कुमार सिन्हा सहित मंडल के विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक आर.एन. मौर्य ने किया। उन्होंने मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन तथा मंडल के सभी बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button