बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

ज्ञानशाला दिवस एवं महाश्रमण त्याग बिग बाजार का सूपर आयोजन 

माता-पिता अपने बच्चों पर के हेलीकॉप्टर पेरेन्टिंग न करे।- प्रोफेसर साध्वी मंगलप्रज्ञा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

तेरापंथ भवन बालोतरा में ज्ञानशाला दिवस” के दिन POWER of Parenting विषय पर कार्यशाला में उपस्थित विशाल परिषद को सम्बोधित करते हुए प्रोफेसर डॉ साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी ने कहा- ज्ञानशाला तेरापंथ धर्म संघ की एक विशिष्ट इकाई है। किशोर कन्या, युवक, सभा आदि के सदस्यों की निर्माण शाखा है। पदाधिकारीगण, प्रशिक्षगण इस भावी बाल पीढ़ी के लिए अपने श्रम और समय का नियोजन करते हैं, प्रशिक्षिक परिवार की निःशुल्क सेवा अनुमोदनीय है। बच्चों को जिंदगी को सजाने और संवारने का दायित्व अभिभावक माता-पिता पर निर्भर है। मदालसा, जीजाबाई जैसी माताओं के बच्चे इतिहास पुरुष बन गए । जरुरत हे आज हर अभिभावक अपनी संतानों को संस्कारित करने हेतु जागरुक बनें। पश्चिमि संस्कृति की हवा से बच्चों को बचाएं। ज्ञानशाला एक महत्त्वपूर्ण उपक्रम है, जहां बच्चों के जीवन विकास के लिए खुला अवकाश हे। आज अभीभावकों की अजागरूकता और समयाभाव के कारण संस्कारों की होली जल रही। बोया हुआ अच्छा या खराब बीज असर करता है।

साध्वीश्री ने कहा- माता पिता हेलीकॉप्टर पेरेन्टिंग न करें। अपने बच्चों को आत्मविश्वास एवं समझदार बनाइए । उनको क्वालिटिव टाईम दीजिए। मात्र डांट-फटकार से बच्चों में लुकाव- छिपाव की आदत बनेगी, जो उनके विकास में अवरोध पैदा करेगी। टी.वी. के गलत विज्ञापन भी बच्चों को बिगाड़‌ते हैं। इस अवसर पर ज्ञानशाला प्रशिक्षकायों ने “ज्ञानशाला हमारी” गीत का सुन्दर संगान किया। ज्ञानशाला ज्ञानार्थी बच्चों ने अर्हम अर्हम… गीत की मनमोहक प्रस्तुति के साथ एक “देवलोक की अदालत” की सुंदर प्रस्तुति दी जिससे परिषद का मन प्रफुलित होगया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में समागत

हनुमानजी लुंकड ने जैन विद्या अध्ययन की प्रेरणा दी। तेरापंथ सभा मंत्री एवं ज्ञानशाला के पूर्व संयोजक मोहनलालजी बाफना, ज्ञानशाला संयोजक पवनजी बालड़ मुख्य प्रशिक्षक पिंकी जी सालेचा ने अपने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए ज्ञानशाला बच्चों के भविष्य की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय ज्ञानशाला प्रकोष्ठ एवं तेरापंथी महासभा द्वारा 2026का श्रेष्ठ ज्ञानार्थी मोक्ष बालड एवं पूर्व ज्ञानार्थी प्रियांशी सालेचा ने ज्ञान‌शाला को अपने जीवन का अति सुन्दर वरदान बताते हुए ज्ञानशाला परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। ओर अपने ज्ञानशाला से प्राप्त हुए संस्कारों व अनुभवों व्यक्त किए।

तेरापंथी महासभा सदस्य बालोतरा सभा प्रभारी गौतमजी सालेचा, उपस्थिति हुए जयपुर से समागत, जयपुर तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष एवं साध्वी मंगलप्रज्ञा जी के संसार पक्षीय भाई सुरेन्द्रजी सेठिया ने आयोजन की सराहना की साथ ही अपने भाग्य की सराहना करते हुए कहा साध्वी मंगलप्रज्ञा जी को लाडनूं में गुरुदेव ने हाज़री प्रवचन के अवसर पर जो कृपा प्रसाद मिला उससे हमारा पूरा परिवार अभिभूत है, हम सभी गुरु इंगित की आराधना कर जीवन सार्थक करें।

इस अवसर पर तेरापंथ सभा के तत्वाधान में ज्ञानशाला परिवार द्वारा ” महाश्रमण त्याग बिग बाजार” प्रोग्राम रखा गया।जिसमें Reesert, Celebration, Package food, House hold things, Online gumes, Hotel forod, Cosmetic, offline games. Crackers, Bearrey, Faleric जैसे ग्यारह स्टाल्स लगाए गए। बच्चों द्वारा अपने माल को सैल करने का नजारा बड़ा शानदार था। साध्वी श्री-मंगल प्रज्ञा जी ने सहवर्तिनी साध्वियों के साथ सभी स्टॉल्स का अवलोकन किया ।

ओर पचपदरा विधायक अरुणजी चौधरी व सभा उपाध्यक्ष ललित जी जीरावला भी इस बाजार का अवलोकन किया ओर बच्चों की इस नई सोच की सराहना की।वह अरुणजी ने भी कई स्टॉलों से करणीय खाने की वस्तु एवं जीवन को बुरी करने वाले आदतों का त्याग किया। इस महाश्रमण बिग बाजार में बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा लोगों ने त्याग किए।बच्चों द्वारा इस रोचक प्रतुति की लोगो ने खूब स्वर प्रशंसा की

बालोतरा की सभी ज्ञानशाला टीम ने अपनी सक्रियता और उत्साह दिखाया। ओर उनको जज सुधाजी एवं विशाल पटवारी द्वारा अवलोकन कर रिजल्ट निकाला गया ओर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित ज्ञानशालाओं को सभा द्वारा पुरस्कृत किया गया।

 कार्यक्रम से पूर्व ज्ञानशाला दिवस पर प्रशिक्षिकाओं के एवं ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों द्वारा रैली का आयोजन हुआ

 ज्ञानशाला प्रशिक्षिका मीना ओस्तवाल ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशिक्षिका पिंकी सालेचा एवं नीतू कांकरिया ने कुशलता से किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button