धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर, मानव सेवा का दिया संदेश

नाश्ता, भोजन, नींबू शिकंजी, फल-फ्रूट, पेयजल व चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 30 अगस्त। रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं (जातरुओं) की सेवा के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पैदल यात्रियों के लिए नाश्ता, भोजन, नींबू शिकंजी, पेयजल, फल-फ्रूट सहित संपूर्ण चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की गई। शिविर में श्रद्धालुओं ने सेवा सुविधाओं का लाभ लिया।

श्री बाबा रामदेवरा नि:शुल्क लंगर सेवा समिति के संरक्षक हीरालाल प्रजापति ने बताया कि जुना अखाड़ा उमरलाई मठ के महंत श्री सोमानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मनुष्य की सच्ची पहचान उसके परोपकार, प्रेम और सेवा भावना से होती है। निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करना ही सेवा का वास्तविक स्वरूप है।

वहीं नागा मड़ी के महंत श्री ने कहा कि जब व्यक्ति निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा और भलाई करता है तो उसके जीवन की बुराइयां भी धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। उन्होंने सेवा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

शिविर में डॉ. जी.सी. वडेरा, डॉ. जी.आर. भील, डॉ. के.आर. मीणा, डॉ. मदन गहलोत, डॉ. अर्जुन पटेल, पूर्व सभापति प्रताप चौधरी, लाइंस क्लब अध्यक्ष अनुप शर्मा, पुखराज प्रजापति, समय सेगी, मुकेश राजपुरोहित, ओमप्रकाश माली, चेतन राम, रामचंद्र डागावत, शालिग्राम परिहार, नरेंद्र चौधरी, भरत गिरी जी महाराज, संतोकनाथ जी महाराज, समाधि करने वाले महंत श्री गजेंद्रनाथ जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सेवा शिविर के माध्यम से रामदेवरा की यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ मानवता, परोपकार और निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button