उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पोषाहार सामग्री से तैयार किए गए विविध व्यंजन, रेसिपी प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिखाई प्रतिभा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 29 अगस्त 2026। निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के आदेश तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को नेफेड एवं प्लांट द्वारा उपलब्ध कराई जा रही पोषाहार सामग्री से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सार्थक अग्रवाल एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह रहीं।

कार्यक्रम के आयोजक देवेंद्र कुमार मिश्रा रहे, जबकि सीडीपीओ विक्रमजोत बलराम सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर हर्रैया सीडीपीओ सचिन राय, साऊघाट सीडीपीओ किशन यादव तथा बनकटी सीडीपीओ जितेंद्र कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को विभिन्न परियोजनाओं द्वारा लगाए गए रेसिपी काउंटरों का भ्रमण कराया। अधिकारियों ने पोषाहार सामग्री से तैयार व्यंजनों की उपयोगिता, उपलब्धता और उन्हें तैयार करने की विधि के बारे में जानकारी ली।

15 परियोजनाओं की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर जिले की 15 परियोजनाओं से दो-दो मुख्य सेविकाओं तथा चार-चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषाहार सामग्री का उपयोग कर लड्डू, बर्फी, खस्ता मठरी, मीठा दलिया, साजन मिक्स पकौड़ी, इडली, मैक्स पुरी, खिचड़ी, बिस्किट और ठोका सहित कई तरह के व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किए।

मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विभिन्न रेसिपी तैयार करने की विधि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा कि वे अपने सर्वे क्षेत्र में लाभार्थी परिवारों को नवीन पोषाहार के प्रति किस प्रकार जागरूक और आकर्षित कर रही हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे अपने सर्वे क्षेत्र में लाभार्थी परिवारों को पोषाहार सामग्री से विभिन्न स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार करने की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही हैं। साथ ही स्थानीय साग-सब्जियों एवं साजन की पत्ती आदि के उपयोग से पोषक व्यंजन तैयार करने के तरीकों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

लाभार्थियों में पोषाहार के प्रति रुचि बढ़ाना उद्देश्य

सीडीपीओ बलराम सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रेसिपी प्रतियोगिता के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लाभार्थी परिवारों में नवीन पोषाहार के प्रति रुचि बढ़ाना है। साथ ही परिवारों को यह जानकारी देना है कि उपलब्ध पोषाहार सामग्री से अलग-अलग प्रकार के स्वादिष्ट और पौष्टिक खाद्य पदार्थ तैयार किए जा सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मुख्य सेविकाओं एवं सीडीपीओ के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने रेसिपी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक लाभार्थी परिवारों तक पहुंच सके।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button