धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बाबा रामदेवजी लंगर सेवा समिति की ओर से भव्य लंगर का शुभारंभ 26 अगस्त को

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
सिवाना फाटा। बाबा रामदेवजी के श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेवजी लंगर सेवा समिति की ओर से भव्य लंगर सेवा का आयोजन किया जा रहा है। लंगर सेवा का शुभारंभ 26 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे सिवाना फाटा पर किया जाएगा।
समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों एवं सेवादारों में उत्साह का माहौल है।
समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं समाजजनों से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और बाबा रामदेवजी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण देना संभव नहीं है, इसलिए इस सूचना को ही आमंत्रण समझकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारें और भोजन प्रसादी ग्रहण करें।
लंगर सेवा समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई है।
आयोजक: बाबा रामदेवजी लंगर सेवा समिति
स्थान: सिवाना फाटा
दिनांक: 26 अगस्त 2026, बुधवार
समय: सुबह 10 बजे
आमंत्रण: समस्त श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी
जय बाबा री सा 🚩

Subscribe to my channel


