खेलदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सेन्साई कमल लखेरा के नेतृत्व में ताइक्वांडो ने लहराया परचम संभागीय प्रतियोगिता में7 पदक जीत जिला ब नगर का किया नाम रोशन

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*सेन्साई कमल लखेरा के नेतृत्व में ताइक्वांडो ने लहराया परचम संभागीय प्रतियोगिता में7 पदक जीत जिला ब नगर का किया नाम रोशन*
शालेय संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में 2 स्वर्ण,3 रजत और 2 कांस्य पदकों के साथ पन्ना का रहा शानदार प्रदर्शन
पन्ना। सागर में 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित शालेय संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।जिसमें पृथ्वी लखेरा एवं नयन शुक्ला ने स्वर्ण पदक,भूमिका लखेरा, प्रियांशु पाण्डेय एवं दिवस राज सिंह ने रजत पदक,जबकि देवी लखेरा एवं हिमांशु पाण्डेय ने कांस्य पदक हासिल किए।
इस उपलब्धि में पन्ना जिला मुख्य प्रशिक्षक सेन्साई कमल लखेरा की वर्षों की मेहनत, निरंतर प्रशिक्षण और समर्पित मार्गदर्शन की महत्व पूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों की तकनीक,फिटनेस,अनुशासन और प्रतियोगिता की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सेन्साई अंबुज सिंह बघेल के मार्गदर्शन से भी खिलाड़ियों को लाभ मिला।
देवेन्द्रनगर के खिलाड़ियों ने पहली बार संभागीय स्तर की शालेय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए 7 पदक जीतकर शानदार शुरुआत की है। यह उपलब्धि पन्ना जिले में ताइक्वांडो के बढ़ते स्तर और नई खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा दायक है।

Subscribe to my channel


