उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
महर्षि वशिष्ठ की पावन धरा बस्ती में 31 अगस्त को होगा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। आगामी 31 अगस्त को महर्षि वशिष्ठ की पावन धरा बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
श्री हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी मिलने से बस्ती जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उनके प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव, विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारत एवं जिला सहसंयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, बस्ती ने श्री हरीश द्विवेदी के स्वागत एवं अभिनंदन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त करना बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि श्री द्विवेदी के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। बस्ती की जनता और पार्टी कार्यकर्ता उनके आगमन को लेकर उत्साहित हैं तथा 31 अगस्त को उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया जाएगा।
प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने जनपदवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी का स्वागत एवं अभिनंदन करने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel


