उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण दिलाने के लिए ब्लॉक स्तर पर लगेंगे शिविर

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 22 अगस्त 2026। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से जिले के पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड स्तर पर चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों को समय से गुणवत्तापूर्ण उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके जीवन को अधिक सुगम बनाना है।
मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन उनकी आवश्यकतानुसार किया जाएगा, ताकि उन्हें योजनांतर्गत आवश्यक कृत्रिम अंग अथवा सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जा सके।
इन तिथियों पर होंगे शिविर
– 27 अगस्त – विकासखंड परसरामपुर परिसर
– 01 सितम्बर – विक्रमजोत
– 03 सितम्बर – रामनगर
– 08 सितम्बर – दुबौलिया
– 10 सितम्बर – रूधौली
– 15 सितम्बर – बनकटी
– 18 सितम्बर – हर्रैया
– 23 सितम्बर – गौर
– 26 सितम्बर – सल्टौआ गोपालपुर
– 29 सितम्बर – सॉउघाट
– 01 अक्टूबर – बस्ती सदर
– 07 अक्टूबर – कप्तानगंज
– 10 अक्टूबर – कुदरहा
– 13 अक्टूबर – बहादुरपुर
– 16 अक्टूबर 2026 – नगर क्षेत्र, कटेश्वर पार्क
सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों के आयोजन की आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने तथा पात्र दिव्यांगजनों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। विभाग का प्रयास है कि किसी भी पात्र दिव्यांगजन को उसकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण प्राप्त करने में कठिनाई न हो।
प्रशासन ने पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर चिन्हांकन शिविर में अपना पंजीकरण/चिन्हांकन कराएं और सरकार की योजना का लाभ उठाएं।
Subscribe to my channel


