LIVE TVउत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

आस्था के रंग में रंगा धौरहरा: टिकादास पुरवा से गोला गोकर्णनाथ के लिए निकली विशाल कांवड़ पदयात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा क्षेत्र

 

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75

आस्था के रंग में रंगा धौरहरा: टिकादास पुरवा से गोला गोकर्णनाथ के लिए निकली विशाल कांवड़ पदयात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा क्षेत्र

धौरहरा-लखीमपुर खीरी सावन माह में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा धौरहरा क्षेत्र के टिकादास पुरवा में देखने को मिला। घ्रुघुट्टा बुजुर्ग के मजरा टिकादास पुरवा से छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्णनाथ धाम के लिए विशाल कांवड़ पदयात्रा धूमधाम से रवाना हुई।

सुबह से ही गांव में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा था। भगवा वस्त्र धारण किए, कंधे पर सजी कांवड़ और मुंह पर ‘बोल बम’ ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल-नगाड़ों के बीच जैसे ही यात्रा ने गांव से प्रस्थान किया, पूरा माहौल शिवमय हो गया।

इस पावन यात्रा में टिकादास पुरवा निवासी, समाजसेवी एवं प्रधान पद के प्रत्याशी दिनेश कुमार मास्टर उर्फ लोकेश मास्टर भी शिवभक्तों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। उन्होंने न केवल पदयात्रा में शामिल होकर भक्तों का हौसला बढ़ाया, बल्कि गोला धाम पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

यात्रा के दौरान सेवा और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। रास्ते भर ग्रामीणों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर स्वागत किया, किसी ने जलपान की व्यवस्था की तो किसी ने विश्राम की। युवाओं में गजब का जोश था, तो बुजुर्गों और महिलाओं की आस्था भी कम नहीं थी

कांवड़ियों ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ जलाभिषेक नहीं, बल्कि आस्था और संकल्प का प्रतीक है। सभी शिवभक्त बाबा गोकर्णनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना कर रहे हैं

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button