खेलपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पन्ना जिला चीफ कोच सेंसई कमल लखेरा की मेहनत से देवेन्द्रनगर के सात कराते खिलाड़ी संभाग स्तर पर चयनित

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*पन्ना जिला चीफ कोच सेंसई कमल लखेरा की मेहनत से देवेन्द्रनगर के सात कराते खिलाड़ी संभाग स्तर पर चयनित*

पहली बार शालेय संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पन्ना का प्रतिनिधित्व करेंगे सात कराते खिलाड़ी

पन्ना/देवेन्द्रनगर। शालेय संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अगस्त 2026 तक सागर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देवेन्द्रनगर के सात ताइक्वांडो खिलाड़ी पहली बार संभाग स्तर पर पन्ना जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में देवी लखेरा,भूमिका लखेरा,नयन शुक्ला,हिमांशु पाण्डेय,पृथ्वी लखेरा,दिवस राज एवं प्रियांशु पाण्डेय शामिल हैं।

वर्षों की लगन और कड़ी मेहनत का परिणाम ये खिलाड़ी

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में पन्ना जिला चीफ कोच सेंसई कमल लखेरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्षों से निरंतर प्रशिक्षण, तकनीकी अभ्यास, फिटनेस, अनुशासन और प्रतियोगिता की तैयारी पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने खिलाड़ियों को इस स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सेंसई अंबुज सिंह बघेल के मार्गदर्शन और अनुभव का भी खिलाड़ियों को लाभ मिला। दोनों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत करते हुए पहली बार संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई है।

देवेन्द्रनगर में ताइक्वांडो के लिए नई शुरुआत

देवेन्द्रनगर से पहली बार सात ताइक्वांडो खिलाड़ियों का शालेय संभाग स्तर पर पहुंचना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

पन्ना जिला चीफ कोच सेंसई कमल लखेरा ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास और मेहनत का परिणाम है। आगे भी उनका प्रयास रहेगा कि पन्ना जिले की प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर राज्य,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाए।

स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं

स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जैन, उपाध्यक्ष शिव बालक नायक (बबलू), सहसचिव प्रमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शंभू सोनी, संरक्षक पिंकी राजा बमरी, व्यवस्थापक अंकुर त्रिवेदी (पन्ना) तथा सदस्यगण आशीष सोनी, एडवोकेट आशीष तिवारी, राकेश गुप्ता, एडवोकेट नीरज त्रिपाठी एवं आशीष गुप्ता ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button