उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
कर्मा देवी शैक्षणिक समूह में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन, विद्यार्थियों ने हासिल की शानदार सफलता

अभिषेक पाण्डेय बस्ती
बस्ती। कर्मा देवी शैक्षणिक समूह में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया।
जनपद बस्ती में पहली बार कोका-कोला (SLMG बेवरेजेज़ प्राइवेट लिमिटेड) से जुड़े रोजगार अवसरों के लिए विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। जिनमे विद्यार्थियों को मार्केट डेवलपर (MD), सेल्स टीम लीडर, एरिया सेल्स मैनेजर और डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट सहित विभिन्न पदों पर करियर के अवसर उपलब्ध कराए गए। चयन प्रक्रिया के दौरान संचार कौशल, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता, आत्मविश्वास एवं कार्य क्षमता जैसे पहलुओं का आकलन किया गया।
प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से बीए के आनंदेश्वर सिंह यादव, अभय प्रताप, शिवम कुमार एवं राज प्रताप तथा बीकॉम के उत्कर्ष दुबे, विकास तिवारी एवं प्रज्ज्वल मिश्रा का चयन हुआ। वहीं बीसीए के छात्र सूरज तिवारी का इंडिग्रेड टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव में MIS एनालिस्ट के पद पर ₹3 लाख वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ।
इस उपलब्धि पर समूह के चेयरमैन (सेवानिवृत्त आईएएस) ओम नारायण सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, लगन और संस्थान के मार्गदर्शन का परिणाम है।
समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा से रोजगार तक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना कर्मा देवी शैक्षणिक समूह की प्राथमिकताओं में शामिल है।
चयनित विद्यार्थियों की उपलब्धि पर संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं साथी विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to my channel


