कुमार आटोव्हील्स रूद्रपुर में महिन्द्रा के Scorpio-N के नये अवतार की भब्य लांचिंग,महिंद्रा Scorpio-N का नया अवतार, अब और भी एडवांस फीचर्स के साथ
Grand launch of the new avatar of Mahindra Scorpio-N at Kumar Autowheels Rudrapur, New avatar of Mahindra Scorpio-N, now with more advanced features


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर ..महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के Scorpio-N के नये माडल की भव्य लांचिग मैं0 कुमार आटोव्हील्स प्रा0लि0, किच्छा बाईपास रोड रूद्रपुर में आज दिनांक 19.08.2026 को मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी श्री अजय गणपति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधम सिंह नगर, कम्पनी के सीएमडी श्री शिव कुमार अग्रवाल जी, अभिषेक अग्रवाल जी, सौरभ अग्रवाल जी, श्रीमती रुक्मण अग्रवाल जी श्रीमती अमित अग्रवाल जी श्रीमती सरीन अग्रवाल जी शुभम अग्रवाल जी, सार्थक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से की गयी। सभी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर केक काटा गया
इस अवसर पर कम्पनी के महाप्रबन्धक सेल्स द्वारा वाहन के फीचर व उसकी खुबियों एवं कम्पनी के अभी तक की उपलब्धियों को सम्मानित ग्राहकों व उपस्थित लोगों के समक्ष रखा।
उन्होने बताया कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय SUV Scorpio-N को नए और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है। दमदार डिजाइन, शानदार परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक के लिए मशहूर SUV Scorpio-N अब और भी बेहतर ड्राइविंग एवं सुरक्षा अनुभव प्रदान करेगी।
उन्होंने बताया कि नई Scorpio-N में Panoramic Skyroof™ 540° Surround View System के साथ Blind View Monitor] नए R18 Diamond Cut Alloy Wheels और अपडेटेड IP Centre Facia दिया गया है। इसमें 31.24 सेमी Floating HD Touchscreen Infotainment System तथा 26.03 सेमी HD Digital Instrument Cluster भी शामिल है।
ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फ्रंट रो में 65W USB Type-C Fast Charging Port और ऑफ-रोड एवं एडवेंचर ड्राइविंग के लिए Adventure Statistics जैसे Engine Performance, Roll & Pitch, Compass, Altimeter और G-Force की जानकारी देने वाले फीचर्स भी दिए गए हैं।
2022 में लॉन्च के बाद से Scorpio-N की 3.80 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। SUV में दमदार G20 TGDi mStallion और D22 mHawk इंजन के साथ RWD एवं 4WD विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा Level 2 ADAS, 12-Speaker SONY Audio System, Ventilated Seats, Auto-Dimming IRVM और Powered Driver Seat जैसे प्रीमियम फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं।
कार्यक्रम में स्पेशल अतिथि के रूप में श्री राजेश सिंघल जी एवं श्री नितिन जी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4000 किमी की यात्रा महिन्द्रा इलैक्ट्रिक व्हीकल से 57 घंटे में पूर्ण कर इण्डिया बुक्स आफ रिकार्ड में दर्ज कराया है।, कुमार आटोव्हील्स के निदेशकों द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
महाप्रबंधक सेल्स द्वारा बताया गया कि नई Mahindra Scorpio-N अब आपके नजदीकी अधिकृत Mahindra Showroom कुमार आटोव्हील्स रूद्रपुर में उपलब्ध है।
कम्पनी के निदेशकों द्वारा बताया गया कि कार्य की गुणवत्ता, परफारमेन्स, क्वालिटी के साथ कोई समझौता नही करते है इसी कारण हमारी गिनती इण्डिया के टाप डीलर्स में होती है। उनके द्वारा महिन्द्रा वाहन के रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी उनके द्वारा बताया गया कि भविष्य में महिन्द्रा के और भी सेगमेन्ट देखने को मिलेगे।
इस अवसर पर महिन्द्रा कम्पनी के अधिकारी एवं शोरूम के कर्मचारी, इन्श्योरेन्स व फाईनेन्स कम्पनी के अधिकारी सहित शहर के गणमान्य लोग व ग्राहकगण उपस्थित थे।
ललित दुम्का
मो0 9927076712
Subscribe to my channel

