उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में पीआरडी जवानों ने देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 18 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन एवं पीआरडी बैरक के शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, बस्ती में किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं पीआरडी के जवान मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के ग्राम एटर पश्चिम, सरोजनी नगर में 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से पीआरडी जवानों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और बेहतर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पीआरडी जवानों के मानदेय एवं भत्ते में वृद्धि के साथ ही पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और आमजन के हित में लगातार नई सौगात दे रहे हैं। प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर, हर्रैया के विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, सदर के विधायक प्रतिनिधि मो. सलीम, महादेवा के विधायक प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवीन तिवारी, श्वेता सिंह सहित पीआरडी जवान, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button