देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
रक्तदान करना हम सब का नैतिक कर्तव्य इतिहास नहीं भविष्य बनाएं रक्तदान जीवन दान

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*रक्तदान करना हम सब का नैतिक कर्तव्य इतिहास नहीं भविष्य बनाएं रक्तदान जीवन दान*
ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा विशाल रक्तदान महा अभियान का हुआ शुभारंभ यह अभियान संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी के 19 में पुण्य तिथि के अवसर पर विश्व बंधुत्व की ओर एक कदम बढ़ाए मानवता को बचाए लक्ष्य को लेकर किया जा रहा है,
बहन ने सभी को समझाते हुए कहा मानव जीवन ईश्वर की अमूल्य देन है इस जीवन की रक्षा करना केवल चिकित्साको या अस्पतालों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि संपूर्ण समाज का नैतिक दायित्व है जब किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है तब अनेक जीवन की आशाएं किसी मशीन दवा या तकनीकी पर नहीं बल्कि किसी संवेदनशील इंसान के स्वैच्छिक रक्तदान पर टिकी होती हैं
आगे आपने कहा रक्तदान शिविर आयोजित करना कोई नई बात नहीं देश भर में अनेक संस्थाऐ यह कार्य कर रही हैं किंतु ब्रह्माकुमारी ने रक्तदान को केवल चिकित्सा सेवा तक सीमित नहीं रखा संस्था ने इसे आध्यात्मिक चेतना से जोड़ा इसलिए इस बार इस थीम के अंतर्गत ज्ञान, ध्यान, रक्तदान, ज्ञान अर्थात ज्ञान से आती जागरूकता जब हम समझते हैं कि रक्त क्यों आवश्यक है तब यह मिट जाता है, करूणा जाग जाती है राजयोग ध्यान योग से मन शुद्ध होता है संकल्प सकारात्मक होते हैं ध्यान से मन में आती है आंतरिक शांति विचारों में शांति और व्यक्ति सेवा करने के लिए तैयार होता है

Subscribe to my channel


