उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

रुधौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 63 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 

बस्ती, 17 अगस्त 2026। जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील रुधौली में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को एक-एक कर सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा आवश्यकता के अनुसार स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को थानों से संबंधित मामलों का तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 63 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 30, पुलिस के 3, विकास विभाग के 4, पूर्ति विभाग के 12, नहर एवं विद्युत विभाग के 3-3, नगर पंचायत के 5, बाल विकास के 2 तथा स्वास्थ्य विभाग का 1 मामला शामिल रहा।

संपूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डॉ. राजीव निगम, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्या, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अंकुर वर्मा, बीएसए अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीएसओ विमल शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, प्रभारी तहसीलदार नीरज सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button