देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

बीकानेर में बालाजी प्रेम कलश में हर्षोल्लास से मनाया गया सावन महोत्सव

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर-17 स्थित बालाजी प्रेम कलश में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुधा यादव, मोनिका शर्मा एवं प्रवीण सैनी के द्वारा किया गया।

सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गीत-संगीत, खेल एवं अन्य गतिविधियों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में सावन की पारंपरिक उमंग, उल्लास और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मानव अधिकार सुरक्षा संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह एवं मुक्ता प्रसाद नगर की पार्षद चेतना चौधरी ने शिरकत की और आयोजन की सराहना की।

मुख्य अतिथि श्रीमती ममता सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने, अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। सावन महोत्सव आपसी सौहार्द, उमंग और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button