बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
नगर निकाय चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर द्वारा विभिन्न समितियों का गठन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर प्रवक्ता भीखाराम मेघवाल ने बताया कि नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर द्वारा संगठनात्मक स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के निर्देशानुसार बीकानेर नगर निगम चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया है।
जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने बताया कि घोषणा पत्र समिति शहर के सभी वार्डों से संबंधित जनसमस्याओं, स्थानीय आवश्यकताओं एवं आमजन की अपेक्षाओं को संकलित कर कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के लिए महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रस्ताव तैयार करेगी।
समिति का उद्देश्य ऐसा जनहितैषी एवं व्यवहारिक घोषणा पत्र तैयार करना है, जिसमें शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, सीवरेज, यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक न्याय तथा मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।इस समिति में एक संयोजक तथा 10 सहसंयोजक बनाये गये हैं।
संयोजक पूर्व महापौर, चैयरमेन हाजी मकसूद अहमद है तथा सह संयोजक परमानन्द गहलोत, शांतिलाल मोदी, निर्वतमान नेताप्रतिपक्ष चेतना चौधरी, पूर्व नेताप्रतिपक्ष जावेद परिहार, नंदलाल जावा,मौला बक्श, धर्मवीर नाहटा, नितिन वत्सस,आशा स्वामी, गजानंद शर्मा शामिल हैं।
संगठन महासचिव रमजान कच्छावा ने बताया कि समिति आमजन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों से सुझाव लेकर उन्हें घोषणा पत्र में शामिल करने का प्रयास करेगी, ताकि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र बीकानेर की जनता की आवाज और शहर के विकास का संकल्प पत्र बन सके।
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर द्वारा निकाय चुनावों को लेकर आगामी दिनों में अन्य समितियों का भी गठन किया जाएगा तथा चुनाव की तैयारियों को और अधिक गति दी जाएगी।
सूचना जारीकर्ता
भीखाराम मेघवाल प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर
Subscribe to my channel


