जोधपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पाल रोड़ श्याम नगर जानकी नगर विकास समिति के तत्वावधान मे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 15 अगस्त 026 पाल रोड़ श्याम नगर जानकी नगर विकास समिति के तत्वावधान मे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। समिति की ओर से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कॉलोनी वासियों ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण वंदन में भाग लिया । समिति अध्यक्ष मामराज विशनोई व धनराज विनायकिया ने बताया कार्यक्रम में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस उपलक्ष रक्षिता राठी, खुशी, के.डी. जोशी , लेखराज कंसारा, रेणुबाला , रितु महेश्वरी और उनके साथ महिला मंडल की अन्य सदस्यों देश भक्ति गीत/ संगीत की प्रस्तुति दी कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण की व्यवस्था करने के लिए भामाशाह राणाराम नाबरिया व कार्यक्रम को शानदार रूप से सफल बनाने व अन्य सहयोगीयों का सभी आभार जताया। विनायकिया ने बताया इसके अलावा कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात आयोजित हुई विकास समिति की मीटिंग में आगामी दिनों में आने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव के दृष्टिगत हर वर्ष की भांति इस बार भी गणेश चतुर्थी का प्रोग्राम आयोजित करने का निर्णय सभी के सर्वानुमति से लिया गया।

Subscribe to my channel


