उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

रुधौली तहसील में 17 अगस्त को होगा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 16 अगस्त 2026 (सू.वि.)। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 17 अगस्त 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे से रुधौली तहसील में किया जाएगा। समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को त्वरित राहत मिल सके।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर रुधौली तहसील पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत करें।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button