बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
मुख्यमंत्री के मेघासर आगमन से पूर्व आज विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विभिन्न स्थानों पर किया कार्यकर्ता संवाद, अधिकाधिक जनभागीदारी का किया आह्वान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
कोलायत, 12 अगस्त। आगामी 14 अगस्त 2026 को श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेघासर में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के आगमन एवं आयोजित होने वाले ऐतिहासिक समारोह की तैयारियों को लेकर आज कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने पंचायत समिति कोलायत, दियातरा, भाणे का गांव, गड़ियाला, बज्जू स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए।
विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री जी के मेघासर आगमन एवं विशाल आमसभा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गांव एवं कस्बे से बसों के माध्यम से बड़ी संख्या में आमजन को मेघासर लाने तथा कार्यक्रम में अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विधायक भाटी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र की पावन धरा पर आगमन क्षेत्रवासियों के लिए गौरव एवं उत्साह का विषय है। ग्राम मेघासर में आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक समारोह क्षेत्र की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और जनभावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। विधायक भाटी ने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
विधायक भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम मेघासर के संस्थापक एवं पूजनीय मेघोजी उपाध्याय जी की भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह केवल प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत, पूर्वजों के त्याग, संस्कारों और इतिहास को नमन करने का स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर श्रीकोलायत क्षेत्र के प्रत्येक गांव और कस्बे में उत्साह का वातावरण है।
विधायक भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के स्वागत में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से आत्मीयता, उत्साह और अनुशासन के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। भाटी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दें तथा अधिकाधिक संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें।
विधायक भाटी ने कहा कि “इतिहास का गौरव, मेघासर का अभिमान” इस भावना के साथ 14 अगस्त को श्रीकोलायत की पावन धरा पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य क्षेत्रवासियों को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाली विशाल आमसभा इस आयोजन को और विशेष बनाएगी।
यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रीकोलायत की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है।
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि “मेघासर का अभिमान और श्रीकोलायत का गौरव – 14 अगस्त का यह ऐतिहासिक अवसर हम सभी का है।” उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने तथा मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत करने का आह्वान किया।
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के समस्त आमजन, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से सादर सहभागिता कर इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान रामप्रताप चेयरमेन,कृषि मंडी अध्यक्ष मदन सिंह भाटी,रामजस भादू,मंडल अध्यक्ष बज्जू सुभाष ज्यानी,खेत सिंह राठौड़,श्री राम धायल, मनोहर भादू,सुजान सिंह सोढ़ा,धर्मु बन्ना,रामजस भादू, बालूराम, मांगीलाल नाई,जीवन राम कड़वासरा,खिंव सिंह भाटी,मदन सिंह भाटी,हाजी क़ायम खा,देवीलाल चोधरी,पुष्पेन्द्र सिंह भाटी,,पुन्नू खा सरपंच राववाला, गोर्वधन खीचड़,करनी सिंह चारणवाला,सुनील गोदारा,शायर सिंह बांगड़सर, अजमल खा,ताज मोहम्मद,जय सिंह हाड़ला,प्रभात सिंह हाड़ला,गोपाल शर्मा, कर्णाराम गर्ग,देवीलाल भाम्भू,किशन सिंह नंदड़ा,भंवर उपाध्याय,रामेश्वर जाजड़ा,करणी सिंह,महेंद्र सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे !!
सादर – कार्यालय विधायक श्री कोलायत !!

Subscribe to my channel


