उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल द्वारा वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी में टेनिस प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

District Tennis Association, Nainital starts Tennis Training Camp at Forestry Training Academy, Haldwani

हल्द्वानी…वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी के उच्चाधिकारियों के अनुरोध पर डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल (DTA) द्वारा दिनांक 10 अगस्त 2026 से नियमित नए बैच के फॉरेस्टर एवं रेंजर्स प्रशिक्षुओं के लिए निःशुल्क टेनिस प्रशिक्षण की व्यवस्था प्रारंभ की गई है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत डीटीए, नैनीताल के सचिव हेम कुमार पांडेय द्वारा वर्तमान में प्रतिदिन सायंकाल लगभग एक घंटे का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में कुल 25 खिलाड़ी, जिनमें 10 बालक एवं 15 बालिकाएं शामिल हैं, उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

 


फिलहाल एक माह तक चलने वाले इस टेनिस प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को टेनिस की मूलभूत एवं तकनीकी बारीकियों से परिचित कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रैकेट ग्रिप एवं हैंडलिंग, स्टांस, बॉल कंट्रोल, फोरहैंड, बैकहैंड शॉट, वॉली, स्मैश, सर्व, लॉब आदि का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाएगा।


इसी क्रम में बैकहैंड शॉट विशेषज्ञ श्री रजत कुमार सती की प्रशिक्षण सेवाएं भी शीघ्र ही डीटीए, नैनीताल द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे प्रशिक्षुओं को आधुनिक एवं तकनीकी टेनिस प्रशिक्षण का अतिरिक्त लाभ मिल सके।
डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल का उद्देश्य युवा प्रशिक्षुओं में टेनिस खेल के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण एवं खेल के अवसर उपलब्ध कराना है।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button