उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

अभिषेक के इलाज में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी, परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं: शिव अरोरा,राममूर्ति मेडिकल कॉलेज पहुंचकर विधायक ने जाना अभिषेक का हाल, डॉक्टर से वार्ता कर बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करने के दिये निर्देश

There will be no shortage in Abhishek's treatment, we stand firmly with the family: Shiv Arora. The MLA visited Ram Murthy Medical College to inquire about Abhishek's health, spoke to the doctor and gave instructions to provide the best possible medical care.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। गंभीर रूप से घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है तो वही रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने राममूर्ति मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अभिषेक की कुशल-क्षेम जानी और चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी ली।विधायक शिव अरोरा ने अभिषेक का उपचार कर रहे डॉ. हर्षित अग्रवाल से मरीज की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे उपचार और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट कर्नल आर.पी. सिंह से भी वार्ता कर अभिषेक को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने को कहा।

विधायक अरोरा ने अभिषेक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह और मुख्यमंत्री धामी की सरकार परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अभिषेक के बेहतर उपचार के लिए यदि आवश्यकता पड़ी तो एम्स दिल्ली, ऋषिकेश अथवा देश के अन्य सरकारी किसी भी बेहतर चिकित्सा संस्थान में उपचार कराने को लेकर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

शिव अरोरा ने कहा कि “अभिषेक के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। रुद्रपुर का विधायक होने के नाते मैं स्वयं परिवार के साथ खड़ा हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार भी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। जरूरत पड़ने पर अभिषेक के उपचार के लिए हरसंभ मदद उपलब्ध कराए जाएंगे।”

विधायक ने कहा कि अभिषेक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना वह स्वयं और समस्त रुद्रपुरवासी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि अभिषेक जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार और अपनों के बीच लौटे। इस समय समस्त रुद्रपुरवासियों की दुआए अभिषेक एवं उसके परिवार के साथ हैं।

इस दौरान सुनील यादव, सोनू मुल्तानी, मुकेश राजोरिया, संदीप वाल्मीकि, अंकित वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button