LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

एक साथ 11000 भक्तों ने किया बाबा महादेव को जलाभिषेक

 

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

*एक साथ 11000 भक्तों ने किया बाबा महादेव को जलाभिषेक*

 *ऐतिहासिक महाराणा प्रताप के वंशज थारू क्षेत्र की काँवड़ यात्रा भव्यता से संपन्न*

 *पलिया विधानसभा की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा में भक्तों की भीड़ ने रचा इतिहास*

 *भाजपा नेता रवि गुप्ता के प्रति थारू क्षेत्र के लोगों का जुड़ाव एवं प्रेम बना कार्यक्रम के इतिहास रचने की मुख्य वजह*

 भारत नेपाल सीमा पर निवास करने वाले महाराणा प्रताप जी के वंशज थारू क्षेत्र के ग्राम बिरिया गंगा घाट पर भक्तों के जनसमूह के बीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी ने पूजन अर्चन कर गंगा आरती की! गंगा जी से जल भरने के बाद विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय नेता अचार संजय मिश्रा जी के साथ माननीय जिला अध्यक्ष जी ने झंडा दिखाकर कांवड़ यात्रा को रवाना किया!जगह-जगह कांवर तीर्थ यात्रियों के लिए शिव भक्तों ने जलपान की विशेष व्यवस्था कराई! 11000 से भी ज्यादा की संख्या एवं कई किलोमीटर लम्बी कांवर तीर्थ यात्रियों की श्रृंखला सावन के दूसरे सोमवार रिमझिम बारिश के बीच महादेव की जयकार,जय घोष एवं डीजे की धुन पर नृत्य कर रहे भक्तों से पूरा थारू क्षेत्र भक्ति मय था! पदयात्रा करते हुए सभी भक्त मशानखम्भ स्थित भगवान शंकर के मंदिर पहुंचे जहां पर सभी ने बाबा महादेव को जलाभिषेक किया! भंडारा प्रसाद वितरण के बाद कावड़ यात्रा संपन्न हुई! भाजपा नेता रवि गुप्ता ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि जनों व अपनी पूरी टीम के साथ कांवरियों पर गुलाब के फूल की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा की! रवि गुप्ता ने थारू समाज की ओर से माननीय जिला अध्यक्ष जी, आचार्य संजय मिश्रा जी, समेत आए हुए सभी अतिथियों का अंग वस्त्र ओढाकर स्वागत सम्मान किया!सुरक्षा की दृष्टि से गौरी फंटा कोतवाल मय फोर्स चंदन चौकी कोतवाल मय फोर्स भक्तों की सेवा में जी जान से मुस्तैद रहे !

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखीमपुर जिला प्रचारक श्री आजाद जी, पलिया ब्लाक प्रमुख श्री वीरेंद्र शुक्ला जी,भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री श्री शशांक शर्मा जी, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री जितेंद्र अवस्थी जी, संदीप मिश्रा जी, सूर्यमणि मिश्रा जी, देवराज गर्ग, सूरज गौतम, ज्वाला गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, वृंदावन से पधारे श्री महाराज जी, अन्य दूर दूर से आए प्रमुख जनों ने कांवड़ यात्रा में प्रतिभा कर महादेव का गुणगान किया!समापन पर एकल अभियान तीन राज्यों के संगठन मंत्री श्री ओमप्रकाश जी ने सभी के सुखमय जीवन की मंगल कामना की!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button