उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
श्रावण मास वेद कथा सुनने और सुनाने का महापर्व है-ओम प्रकाश आर्य

बस्ती 9अगस्त।
*श्रावण मास वेद कथा सुनने और सुनाने का महापर्व है-ओम प्रकाश आर्य*
सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक, कावड़ यात्रा, रुद्र स्तवन और जलाभिषेक के द्वारा भक्तजन अपने कुटुम्ब, समाज और देश के कल्याण की कामना करते हैं। आर्य समाज इस समय आम जनमानस को वेद कथा का अमृत पान और अपने गौरवमयी वैदिक संस्कृति से परिचित कराता है। यह मास मुख्य रूप से वेद कथा सुनने और सुनाने का महापर्व है जो वैदिक काल से ही आयोजित होता रहा है। आर्य समाज नई बाजार बस्ती में आयोजित वैदिक यज्ञ और सत्संग कार्यक्रम में बोलते हुए आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य बताते हैं आर्य समाज एक आदर्श समाज के निर्माण के लिए अविद्या के नाश और विद्या की वृद्धि के लिए तत्पर है। आर्य ने बताया कि वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है इसके गूढ़ रहस्यों को सरल भाषा व भजनों के माध्यम से आमजनमानस को समझाने के लिए योगी संत महात्मा गृहस्थों के यहां आकर उन्हें वेद ज्ञान से लाभान्वित करते हैं। इस अवसर पर यज्ञ कराते हुए योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय और शिक्षक नितीश कुमार ने आम जनमानस से इस पावन माह में यज्ञ, योग, तप, स्वाध्याय और दान का अनुष्ठान करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से समाज में सात्विक विचारधारा और आपसी सामंजस्य का वातावरण विकसित होगा और एक आदर्श समाज का निर्माण हो सकेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों ने शिवशंकल्प के मंत्रों से आहुतियां देते हुए लोककल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविन्द साहू, कार्तिकेय, कार्तिक, कृष्णा, गणेश आर्य, धर्मेंद्र कुमार, शिव श्याम, रजनीश कुमार, नवल किशोर चौधरी, राजेश्वरी, रिमझिम, दृष्टि मोदनवाल, परी, पुनीत राज, शुभम राजभर, हिमांशु, ऋषि कुमार, महिमा, राधा देवी, नंदिनी, निधि, और अर्पिता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel


