बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

स्वर्गीय मदन कौर जी की प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मदन कौर जी का बेदाग राजनीतिक जीवन और पार्टी के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा — मदन प्रजापत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा की ओर से आज रत्नेश्वर महादेव मंदिर, गोविंद नगर में बाड़मेर-बालोतरा जिले की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व जनप्रतिनिधि स्वर्गीय श्रीमती मदन कौर जी की प्रथम पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय मदन कौर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा आईनाथ गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर भी उनकी स्मृति को नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने कहा कि स्वर्गीय मदन कौर जी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन जनसेवा, सादगी, ईमानदारी और पार्टी के प्रति निष्ठा का उदाहरण रहा। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पूरी प्रतिबद्धता और बेदाग कार्यशैली के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनका जीवन हम सभी कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा आमजन की सेवा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने स्वर्गीय मदन कौर जी के राजनीतिक जीवन से जुड़े अनेक संस्मरण साझा करते हुए कहा कि मदन कौर जी पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा की मिसाल थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस के विचार और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी। उनका सहज व्यवहार, कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन और जनसेवा की भावना हमेशा याद की जाएगी। उनकी कमी कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं को हमेशा महसूस होती रहेगी।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत, संगठन सचिव प्रहलाद धतरवाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष गिरधारी चौधरी एवं ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगसन ब्लॉक संगठन सचिव शंकरलाल सलुंदिया ने भी स्वर्गीय मदन कौर जी के जीवन से जुड़े संस्मरणों को याद करते हुए उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मदन कौर जी ने अपने आचरण और कार्यों से राजनीति में एक अलग पहचान बनाई तथा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा की विरासत छोड़ी है।

इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता मेहबूब खान सिंधी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण सुन्देशा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओम भाटिया, सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जेठाराम प्रजापत, पीराराम सोनी, सलीम खिलेरी, राजू चौधरी, नेमाराम जाखड़, मुरली मनोहर मुंगड़ा, ओमप्रकाश प्रजापत, जसराज सारण, राजू गोल, पूर्व पार्षद नेमाराम माली, मुनेश सारण, मेघराज सारण, मनोज भींचर, डूंगर चौधरी, रणवीर चौधरी, प्रवीण चौधरी, ताजाराम भील, अशोक जालवाल, महेंद्र गोदारा सुगेंद्र बोस श्यामसिंह राजपुरोहित रमेश चौधरी रामपाल नरपत जाखड़ दीपक देवासी छत्राराम देवासी मोहमद रमजान नरपत राम खंगाराज सिणधरी प्रकाश रेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा के अंत में कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय मदन कौर जी के आदर्शों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button