खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कृष्णा खेल संस्थान की कार्यकारिणी बैठक 

सनातन प्रीमियर लीग का आगाज 17 नवम्बर से 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा खेल संस्थान द्वारा कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न सेवा कार्यों की चर्चा के साथ आगामी दिनों होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता सनातन प्रीमियर की तारीख भी घोषित की गई।

खेल संस्थान उपाध्यक्ष नितेश निम्बार्क ने कहा कि बैठक का आयोजन कृष्णा कुटीर पर हुआ जिसमें संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता के नेतृत्व में सचिव दिलीप अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुजीत जीरावला,सह कोषाध्यक्ष हितेश मुनोत की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि सनातन प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज आगामी 17 नवम्बर को अग्रवाल पंचायत के रोजड़ा वेरा मैदान में होगा।

धर्मेंद्र दवे ने कहा कि खेल संस्थान द्वारा सनातन प्रीमियर लीग के दो टूर्नामेंट सफलता से व भव्यता से आयोजित हो चुके है और इस बार भी यह प्रतियोगिता बहुत बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी।

आनंद मेहता ने कहा कि खेल संस्थान के साथ 50 युवा जुड़े हुए है जो कि विभिन्न सेवा कार्यों में भी अपना आर्थिक सहयोग कर रहे है संस्थान द्वारा अभी हाल ही में रेडियम बेल्ट लगवाने व वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा इसके साथ सभी सदस्यों ने आगामी नवम्बर को होने वाले सनातन प्रीमियर लीग की तैयारी भी शुरू करदी है, इस प्रतियोगिता में पुरे भारत वर्ष से सनातन संस्कृति से जुड़े खिलाड़ी भाग लेते है जबसे इस प्रतियोगिता की घोषणा हुई है सभी क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है व भाग लेने को लेकर लोग सम्पर्क कर रहे है।

सम्पर्क के लिए उपाध्यक्ष नितेश निम्बार्क 9413145411 व कुशल ओझा से 9403137240 पर कॉल कर सकते है।

इस अवसर पर आयोजन समिति सदस्य जगदीश जाखड़, मनीष गुप्ता, अंकुर जाट सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button