बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
हरियालो राजस्थान के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा पौधा रोपण किया गया।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
हरियालो राजस्थान के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा पौधा रोपण किया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोशाल नगर आषाढ़ा विद्यालय में पौधा रोपण करते हुए अपेक्स के पूर्व उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने कहा कि वृक्ष जीवन के प्राण आधार है, पर्यावरण की सुरक्षा एवं जीवन के रक्षा के लिए ,पेड़ पौधों के माध्यम से हम प्रकृति के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में भूमिका निभाएं स्वयं पौधा रोपण करें एवं उसका संरक्षण एवं समर्थन करें। विद्यालय के छात्रों को एक-एक पौधा लगाकर उनका संरक्षण करने का आह्वान करने पर छात्रों द्वारा संकल्प लिया गया । संरक्षक पारसमल भंडारी ने कहा कि वृक्ष न केवल वसुंधरा का श्रृंगार है वरन जीवन के हमारे लिए अति आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बालोतरा केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुडिया एवं जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव अशोक व्यास ने बताया कि विद्यालय के स्टाफ प्रधान अध्यापिका दिव्या सोनी ने विद्यालय में पौधों के संरक्षण संवर्धन का विश्वास व्यक्त किया। महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, धर्मेश चोपड़ा उपाध्यक्ष गौतम दांती , महावीर बोकड़िया,, अरुण श्रीवास्तव,घनश्याम सिंह मोहनलाल दानी सहित सदस्यों ने भाग लिया एवं विद्यालय के अध्यापक हेमराज कुम्भार, सरोज कुमारी, अनितादेवी, राजबाला सहित छात्रों ने पौधों रोपण कार्यक्रम में भाग लिया ।

Subscribe to my channel


