LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन कनविक्शन: 24 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को 5 साल की सजा

 

 

रिपोर्ट: वैद्यराज संजय पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत लखीमपुर खीरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक खीरी के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण में मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप वर्ष 2002 के एक पुराने मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2002 में थाना ईसानगर क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर गंगाराम पुत्र श्याम निवासी सरैया, थाना ईसानगर ने वादी के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में थाना ईसानगर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने प्रभावी पैरवी करते हुए कुल सात गवाहों के बयान न्यायालय में प्रस्तुत किए। गवाहों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एडीजे-02, लखीमपुर खीरी की अदालत ने 3 अगस्त 2026 को आरोपी गंगाराम को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास तथा 16 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

इस मामले में दोषसिद्धि दिलाने में लोक अभियोजक प्रभाकर ब्रह्म तथा कोर्ट पैरोकार हेड कांस्टेबल राकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने इसे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत प्रभावी अभियोजन का एक महत्वपूर्ण परिणाम बताया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button