उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का मुख्य राजस्व अधिकारी ने लिया जायजा, सड़कों की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 3 अगस्त 2026। आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने प्रशासनिक टीम के साथ दीवानी रोड, तहसील रोड एवं आसपास के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी ने सड़कों पर बने गड्ढों को चिह्नित कर तत्काल पैचवर्क एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। मौके पर ही श्रमिकों और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया गया, ताकि कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने मार्गों पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अस्थायी अतिक्रमण और अनावश्यक अवरोधों को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए सफाई व्यवस्था, चूना छिड़काव तथा पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button