बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बाबा रामदेवजी मंदिर में ठंडे पानी की प्याऊ का लोकार्पण, 16 अगस्त को होगा विशाल भंडारा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 2 अगस्त। स्वर्गीय श्रीमती राज देवी डागा की पावन स्मृति में राजदेवी जयचंदलाल डागा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बड़ा बाजार स्थित 350 वर्ष प्राचीन बाबा रामदेवजी मंदिर में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा के लिए ठंडे पानी की प्याऊ स्थापित की गई। इसका लोकार्पण ट्रस्ट अध्यक्ष जयचंदलाल डागा, मोहन सुराना द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बाबा रामदेवजी के समस्त भक्तों के लिए आयोजित किए जाने वाले विशाल भंडारे के 8वें वर्ष के आयोजन का पोस्टर विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। बाबा रामदेवजी का 16 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में कुणाल कोचर, महावीर सुराणा, विनय डागा, देवेंद्र तंवर, अनुराग कोठारी, संदीप बोथरा, लक्की एवं रौनक पारख लालू भादाणी पुजारी अशोक माली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button