*रिपोर्ट: वैद्यराज संजय कुमार पाण्डेय, लखीमपुर खीरी*
*लखीमपुर खीरी: घर से रात 11:30 बजे लापता हुई 21 वर्षीय प्रयांशी वर्मा, परिजन परेशान, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*
*लखीमपुर खीरी* | जनपद के थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम सरांय सैदापुर भाऊ से एक 21 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। गुमशुदा महिला का नाम प्रयांशी वर्मा पत्नी शुभम वर्मा बताया जा रहा है।
पुलिस द्वारा जारी “तलाश गश्ती” के अनुसार, प्रयांशी वर्मा दिनांक 29/07/2026 की रात करीब 11:30 बजे अपने घर ग्राम सरांय सैदापुर भाऊ से अचानक लापता हो गईं।
*हुलिया:*
गुमशुदा का रंग गोरा, चेहरा गोल और कद सामान्य बताया गया है। उस समय उनके पहनावे के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
*पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*
इस संबंध में थाना फरधान में मु0 अ0 सं0 319/26 धारा 85, 115(2), 352 BNS व 3/4 DP Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
*परिजनों से अपील*
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने हर संभव मदद की गुहार लगाई है।
यदि किसी व्यक्ति को प्रयांशी वर्मा के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो वह तुरंत थाना फरधान पुलिस से संपर्क करें।