LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस को मिला आधुनिक यातायात इंटरसेप्टर वाहन, सड़क सुरक्षा अभियान को मिलेगी नई रफ्तार

 

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी, 31 जुलाई। जनपद में यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर से आधुनिक सुविधाओं से लैस यातायात इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन अब जिले में यातायात प्रवर्तन, सड़क सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई के लिए तैनात रहेगा।

एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से ओवरस्पीड, नशे में वाहन चलाने, खतरनाक ड्राइविंग और अन्य गंभीर यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी रखते हुए तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। साथ ही दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) क्षेत्रों पर विशेष निगरानी भी रखी जाएगी।

यह आधुनिक वाहन हाईवे और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने तथा आधुनिक कैमरों और उपकरणों के माध्यम से यातायात उल्लंघनों के साक्ष्य एकत्र कर कानूनी कार्रवाई को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि इंटरसेप्टर वाहन का उपयोग पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ किया जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर भी विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर यातायात शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। नई तकनीक से लैस इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button