बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला जन अभाव अभियोग एवं सर्तकता समिति की बैठक आयोजित

सतर्कता समिति की बैठक में जनहित के मुद्दों पर मंथन, नौ प्रकरणों पर हुई सुनवाई, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के समक्ष लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत नौ प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श के बाद पांच प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। समिति के सदस्यों ने प्रकरणों के संबंध में अपने सुझाव रखते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बैठक के दौरान शहर में पेयजल आपूर्ति, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, सीवरेज प्रबंधन, जलदाय विभाग द्वारा जारी एकमुश्त बिलों की समस्या, क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को बदलने तथा सार्वजनिक पार्कों के रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। समिति सदस्यों ने कहा कि इन जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आमजन को शीघ्र राहत प्रदान की जाए। जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने भी अधिकारियों से विभागीय समन्वय के साथ समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक हमीर सिंह भायल, डॉ. अरूण चौधरी, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कॉवट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी, अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, नगर विकास न्यास के सचिव अशोक कुमार, सर्तकता समिति के सदस्य तुलसी देवी, सुखराम जीनगर, विशनाराम, झूमरलाल सार्जेट, बाबूसिंह राजपुरोहित, पारसमल भ्ंाडारी, महेश चंद चौहान समेत जिला स्तरीय अघिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button