बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में शहीद भगत सिंह सभास्थल का होगा कायाकल्प, विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने किया शिलान्यास

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। शहर के शहीद भगत सिंह सभास्थल के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने शिलान्यास कर किया। इस विकास कार्य को बालोतरा यूआईटी द्वारा लगभग 30 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

शहर मंडल संयोजक श्रवण कच्छवाह ने बताया कि सभास्थल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। परियोजना के तहत वॉकिंग ट्रैक, बच्चों के लिए झूले, चारदीवारी का नवीनीकरण तथा ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि इस विकास कार्य को अगले दो महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद यह सभास्थल स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतर और आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक डॉ. अरुण चौधरी के साथ शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत, पूर्व मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया, पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चौपड़ा, CETP उपाध्यक्ष चेलाराम चौधरी, लिखमाराम साईं, हितेश पटेल, सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस विकास कार्य को शहर के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके समयबद्ध रूप से पूर्ण होने की उम्मीद जताई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button