LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना मितौली पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल तलाश कर परिजनों के किया गया सुपुर्द

 

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

*खीरी पुलिस*

*थाना मितौली पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल तलाश कर परिजनों के किया गया सुपुर्द*

*दिनांक: 29.07.2026*

          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में गुमशुदगी के सम्बन्ध मे प्राप्त प्रार्थना पत्रो पर त्वरित कार्यवाही एवं गुमशुदाओं की तलाश व उनकी सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है। प्राप्त निर्देशो के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली महोदय के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मितौली के नेतृत्व में थाना मितौली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 28.07.2026 को आवेदिका रोहिनी देवी पत्नी जीतेन्द्र कुमार द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर अपने पति जीतेन्द्र कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

          मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना मितौली पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्ति की तत्परता से तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से महज 24 घंटे के अंदर गुमशुदा जीतेन्द्र कुमार को सकुशल तलाश लिया गया और विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर उन्हें उनके परिवार के सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की इस त्वरित व सराहनीय कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।

*सकुशल बरामद गुमशुदा व्यक्ति का विवरण:*

• जीतेन्द्र कुमार पुत्र रामकिसन, निवासी ग्राम खुर्दा, थाना मितौली, जनपद खीरी।

*तलाश करने वाली पुलिस टीम:*

• प्रभारी निरीक्षक श्री महेश पाठक एवं थाना मितौली पुलिस टीम, जनपद खीरी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button