LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

रात के अंधेरे में रची गई साजिश बंदूक से किया सगे चाचाओ का कत्ल

 *चाचाओं की मौत दादी की हालत गंभीर*

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

पन्ना । जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के गोल्ही मुढिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां एक परिवार में सगे भतिजे ने अपने ही दो चाचाओ को मौत की नींद सूला दिया साथ ही दादी की हालत गंभीर बनी हुयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेन्द्रनगर के गोल्ही मुढिया गांव मे रहने वाले चरण सिंह , महैन्द्र सिंह और नरेन्द्र सिंह सगे भाई रहते थे 27 मई को सबसे छोटे बेटे नरेन्द्र सिंह के बेटे का जन्मदिन था जो देवेन्द्रनगर से अपने गांव गोल्ही मुढिया आया हुआ था जन्मदिन कार्यक्रम में केक कटा और सभी ने बच्चे को बधाई देने मे व्यस्त थे तभी सबसे बङे बेटे चरण सिंह का बेटा शुभम सिंह पहूंचा और देशी पिस्टल सात राऊंङ से अचानक अधाधुन्ध फायरिंग कर दी तभी दादी प्रथा बाई भी बीच बचाव करने पहूंच गयी जिससे उन्है भी गोली लग गयी घायल अवस्था मे दादी को जिला चिक्तिसालय पन्ना मे भर्ती कराया गया जहां ज्यादा खून निकल जाने से गंभीर स्थिति बनी हुयी है। जानकारी मिलते ही देवेन्द्रनगर पुलिस घटना स्थल पर पहूंचकर शवो को कब्जे मे लेकर मर्ग क्रमांक 167/2023 दर्ज कर आई पी सी थारा 325,307,34 , 25,27आमर्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।*

—————–,,,,,,

*इनका कहना है ।*

*पुलिस आधिक्षक धर्मराज मीणा पन्ना*

*प्रथम द्रष्टा जानकारी लगी है की बङे भाई को नही बुलाया गया मामला जमीनी विवाद का है जिसपर यह घटना घटित हुयी है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।*

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button