देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने संतों का लिया आशीर्वाद, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार पचपदरा विधानसभा क्षेत्र एवं शहर मंडल बालोतरा के अंतर्गत विभिन्न मठों, आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर संत-महात्माओं एवं गुरुजनों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम में पचपदरा के विधायक अरुण चौधरी सहित शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत, पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा, मंडल उपाध्यक्ष मूलचंद ओस्तवाल, खेमाराम सारण तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने निर्मल कुटीर, ब्रह्म धाम आसोतरा, रणजीत आश्रम, रघुवरदास जी बगीची, होटलू महादेव मंदिर, वन खनडी महादेव, रामदास जी बगीची, तिरसिंगड़ी भगवानदास जी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। संतों और गुरुजनों का आशीर्वाद समाज को सही दिशा प्रदान करता है तथा जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके संस्कारों और संतों के मार्गदर्शन में निहित है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुजनों के आशीर्वाद को प्रेरणा मानते हुए क्षेत्र के विकास, जनसेवा और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प भी लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button