देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गुरु पूर्णिमा का महोत्सव धूमधाम से रणजीत आश्रम में आयोजित किया गया।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री पूर्व सिवाना विधायक श्री गोपाराम मेघवाल ने गुरु महाराज की पूजा अर्चना कर क्षेत्र अच्छी वर्षा और हमारा क्षेत्र हरा भरा रहे और खुशहाल रहे यही शुभकामनाएॅ॑ की, पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी ने स्वामी रणछाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर महामंडलेश्वर अमृत राम से आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत मोदी, गणपत बांठिया, योगेश गहलोत, श्री रणजीत शिक्षा एवं सेवा संस्थान उपाध्यक्ष बाबूलाल नामा, संस्थान महासचिव गोविंन्द मेघवाल, संस्था प्रवक्ता मालाराम बागुंडी, नेशनल अवार्ड प्राप्त सालगराम परिहार ने आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र के लिए मंगल कामनाएं की।
भजन कलाकार मीठालाल जयपाल, बुद्धाराम, नारायण, बिजाराम, महेंद्र पवार, पुखराज सहित भजन कलाकारों ने प्रस्तुत किया देखकर उपस्थित सैकड़ो महिला पुरुषों को मंत्र मुक्त कर दिया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर अमृत राम ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है। भक्ति एवं साधना के माध्यम से अवगुणों को दूर करें।
सांसारिक जीवन से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर का ध्यान लगावे। काम क्रोध मोह लोभ से दूरी बनाए रखें जिससे जीवन में शांति एवं श्रद्धा भक्ति बनी रहे।
इस अवसर पर गणमान्य भंवरलाल भाटी, गोविंद मेघवाल, तुलसी रमणीया, दलाराम चोहान करमावास ,मोहनलाल बारूपाल, जीताराम मकवाना, लक्ष्मण लोहिया, जैसाराम बारूपाल, राणाराम बारूपाल, बिठूजा, श्री घेवर राम जी गढ़वीर पाटोदी श्री गोबर राम जी बारूपाल बालोतरा , श्री कैलाश जी मरवन पारलु मंत्र रामसीन मूंगड़ा , कनाना, पारलू , खेड़ , तिलवाड़ा , बागुंडी, आकड़ली , कल्याणपुर , पाटोदी , रेवाड़ा , समदड़ी, करमावास, सिलोर, जेठंतरी, जोधपुर , जालौर , बाड़मेर , जैसलमेर , पाली , बिकानेर , सिरोही सहित अन्य जिलों से हजारों महिला पुरुषों ने दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

Subscribe to my channel


