बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा आयोजित साधारण सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा आयोजित साधारण सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महावीर सेवा सदन भवन में केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुंडिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपेक्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम बांठिया ने पर्यावरण शुद्धि के लिए वृक्षारोपण, पर्यावरण की रक्षा, जीवन की सुरक्षा की बात कहते हुए, पौधारोपण करने, छतरीया लगाने तथा अन्य कार्य करने की सुझाव प्रस्तुत किए। संरक्षक पारसमल भंडारी ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण के कार्य की रूपरेखा बनाकर शीघ्र कार्य करने की बात कही,एवं विद्यालयों में अभ्यास पुस्तिकाओं देने के सुझाव रखें। जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा ने अपेक्स द्वारा प्राप्त बड़ी छतरियां लोगों को जरूरतमंद लोगों में लगाने एवं सदस्यता बढ़ाने की बात कही। अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया ने गौशाला में एवं बच्चों के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम के आयोजन की बात रखी,सभी प्रस्तावों को सर्व सम्मती से पारित करते हुए आगामी माह से कार्य करने का निर्णय लिया गया। सचिब अशोक व्यास ने बताया कि इस अपेक्ष के 52 वे स्थापना दिवस सेवा पखवाड़ा में कई महत्वपूर्ण सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोषाध्यक्ष महावीर बोकडिया ने बताया कि सभा में, गौतम दांती,रमेश चोपड़ा मीरा, मोतीलाल रेहड़ , भँवरलाल भंडारी, मोहम्मद यूसुफ भांतगर, चतुर भुज रंगवाला, अरुण श्रीवास्तव, भूपेंद्र मंडोत,दिनेश भंसाली, सहित सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखें।


Subscribe to my channel


