बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
39 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी मांगीलाल जी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
देश की सुरक्षा और सेवा में 39 वर्षों तक समर्पित भाव से अपना योगदान देने वाले परम आदरणीय श्री मांगीलाल जी (आईजी साहब) के गौरवपूर्ण सेवानिवृत्त होने पर विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक वर्गों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
इसी क्रम में पशुधन प्रसार अधिकारी नाडोल श्री सम्पत पालीवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आईजी मांगीलाल जी ने अपने पूरे सेवाकाल में देश की आन, बान और शान की रक्षा करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, शौर्य, वीरता और समर्पण का अद्वितीय परिचय दिया। उनका अनुकरणीय योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
उन्होंने अपने संदेश में कामना की कि सेवानिवृत्ति के बाद उनका जीवन सुखमय, स्वस्थ, दीर्घायु एवं आनंदमय रहे। उन्हें परिवारजनों का स्नेह, समाज का सम्मान और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का अवसर मिलता रहे। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज एवं देशहित के विषयों पर आईजी मांगीलाल जी का अनुभव और मार्गदर्शन भविष्य में भी सभी को मिलता रहेगा।
श्री सम्पत पालीवाल ने प्रार्थना की कि प्रातः स्मरणीय गुरुदेव महाप्रभु जी की कृपा उन पर सदैव बनी रहे तथा वे स्वस्थ, मस्त और सक्रिय जीवन व्यतीत करें। उन्होंने आईजी मांगीलाल जी के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।

Subscribe to my channel


