बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा: महावीर इंटरनेशनल ने धूप और बारिश से बचाव के लिए लगाई बड़ी छतरी, सेवा अभियान जारी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा “धूप एवं बारिश से बचाव के लिए बड़ी छतरियां लगाने” के सेवा अभियान के तहत शहर के मुख्य बाजार में एक बड़ी छतरी स्थापित की गई। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, दुकानदारों और आमजन को तेज धूप एवं बारिश से राहत प्रदान करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओमप्रकाश बांठिया ने कहा कि अपेक्स स्तर पर देशभर में सेवा कार्यों के अंतर्गत बड़ी छतरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिन्हें आवश्यकता वाले सार्वजनिक स्थानों पर निःशुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सामाजिक सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संरक्षक पारसमल भंडारी ने बताया कि बालोतरा के मुख्य बाजार स्थित मोती मार्केट के सामने रेडीमेड वस्त्र व्यवसायी दिनेश कांकरिया की दुकान के बाहर यह बड़ी छतरी लगाई गई, जिससे ग्राहकों एवं राहगीरों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी।

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के सचिव अशोक व्यास ने बताया कि यह सेवा कार्य केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुडिया एवं जोन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गौतम दांती, पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, भंवरलाल भंडारी, दिनेश भंसाली, विकास भंसाली, अरुण श्रीवास्तव सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा किए जा रहे जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए संस्था की इस पहल को प्रेरणादायक बताया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button