उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
ऐप्जा के बैनर तले मनाया गया कारगिल विजय दिवस
पत्रकारों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
गोला गोकर्णनाथ-खीरी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऐप्जा (ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) के बैनर तले गोला नगर पालिका सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम के तहत ऐप्जा से जुड़े पत्रकार नगर पालिका परिषद के सभागार से एकजुट होकर देशभक्ति नारों के साथ सदर चौराहा होते हुए वीर अब्दुल हमीद मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कीं। इस दौरान पत्रकारों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
इसके बाद सभी पत्रकार नगर पालिका परिषद के सभागार पहुंचे, जहां कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम में देश के वीर शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऐप्जा के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने की। श्री सारथी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम की गौरवशाली गाथा है। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों के बावजूद जिस वीरता और साहस का परिचय दिया, वह देश के इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का बलिदान देश कभी भुला नहीं सकता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके बलिदान से हमें राष्ट्रहित, एकता और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है। अन्य वक्ताओं ने राष्ट्रहित, लोकतंत्र की मजबूती और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं निष्पक्षता से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत मे ऐप्जा लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद पत्रकारों और लोक सारथी बोर्ड के पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ऐप्जा के जिला प्रवक्ता डॉ. पीयूष शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम को संगठन के जिला संरक्षक लखीमपुर खीरी रविसुत शुक्ला, जिला संरक्षक पीलीभीत राजकुमार श्रीवास्तव, जोनल कोआर्डिनेटर लखनऊ अजय शुक्ला, पीलीभीत जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, लखीमपुर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम नारायण शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शेर अली खान, गोला तहसील अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा, मोहम्मदी तहसील अध्यक्ष अतुल मिश्रा, गोपाल तिवारी, बरकत अली अंसारी, फूलबेहड़ ब्लॉक अध्यक्ष सिरताज अली आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में बरेली मंडल जिलाध्यक्ष अनुज सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णमोहन मिश्रा, आशीष तिवारी, पूर्णानन्द बाजपेई, मूलचंद भारद्वाज, राजेश कश्यप, बरकत अली अंसारी, मो0 असफाक, मतीन अहमद, फाउख अख्तर, राजेश वर्मा, आसाराम सैनी, रिजवान सिद्दीकी, पंकज अवस्थी, विपनेश अवस्थी, सत्यम शुक्ला, नरेंद्र भारद्वाज सहित काफी संख्या में पत्रकार और लोक सारथी बोर्ड के पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।


Subscribe to my channel


