उत्तर प्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़

टीम आयुष्मान फाउंडेशन द्वारा प्रथम कोर कमेटी बैठक का हुआ आयोजन

 

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी सामाजिक संगठन टीम आयुष्मान फाउंडेशन द्वारा संचालित आयुष्मान प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन की प्रथम कोर कमेटी बैठक आज गोरखपुर स्थित पंत पार्क में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक अमरनाथ जी ने की।

बैठक में गोरखपुर से जिला संयोजक रणबीजय प्रताप साहनी, विकास पाण्डेय,अभय कुमार राहुल, अभय सिंह ,संजय तिवारी राकेश जी,महाराजगंज से जिला संयोजक अशोक दुबे, संतकबीर नगर से जिला संयोजक सुनील पाण्डेय, एस. एस. गुप्ता सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, निजी विद्यालयों के शिक्षक एवं संगठन के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, निजी विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं, उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा, शिक्षक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक संवाद, सदस्यता अभियान तथा आगामी सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में संस्थापक अमरनाथ जी ने कहा कि टीम आयुष्मान फाउंडेशन का उद्देश्य निजी विद्यालयों के शिक्षकों को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन की बैठकें आयोजित की जाएँगी तथा नए सदस्यों को जोड़ने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही शिक्षक कल्याण, छात्र हित, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएँगे।

बैठक का समापन संगठन की एकता, सहयोग एवं शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों ने टीम आयुष्मान फाउंडेशन को प्रदेश के निजी विद्यालयों के शिक्षकों का सशक्त एवं विश्वसनीय संगठन बनाने का संकल्प लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button