देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानशिक्षा

नीट सहित 150 प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कोलायत में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना, मुकदमे दर्ज करना और दमनात्मक कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत-भंवरसिंह भाटी लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हैं मोदी सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से माफी मांगें-बिशनाराम सियाग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

कोलायत, 24.07.2026।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं समेत 150 पेपर लीक होने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा किसी की जिम्मेदारी तय नहीं करने के साथ ही जन्तर मन्तर पर शान्तिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं पर लाठीचार्ज करना व तानाशाही पूर्वक दमनात्मक पुलिस कार्रवाई करने के साथ ही प्रजातंत्र की हत्या केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है इसके विरोध में आज कोलायत में झझु चौराहे पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही कांग्रेसजनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा, बेगुनाह छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए मुकदमा को वापस लेने, संसद के सदन में इस मुद्दे पर चर्चा करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश से माफी मांगने की मांग की गई।

पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी ने आरोप लगाया कि देश में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। इतने गंभीर मामलों के बावजूद केंद्र सरकार किसी भी स्तर पर जवाबदेही तय करने में विफल रही है। युवाओं को न्याय दिलाने के बजाय शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना, मुकदमे दर्ज करना और दमनात्मक कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार ने छात्रों की जायज मांगों को सुनने के बजाय दमनात्मक रवैया अपनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। सियाग ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है और युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जवाबदेह होती, तो इस पूरे मामले में जिम्मेदारी तय कर अब तक ठोस कार्रवाई हो चुकी होती। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। साथ ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज सभी मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं, संसद में पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर विस्तृत चर्चा कराई जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था लागू की जाए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से माफी मांगें।

जिला संगठन प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल चौहान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, जिला महासचिव डॉ. प्रीति मेघवाल, देवीसिंह रावलोत, प्रधान प्रतिनिधि झंवरलाल सेठिया, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जी सैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रूपाराम मेघवाल, शेषकरण चारण, रतनाराम, मंडल अध्यक्ष लालाराम मेघवाल, ज्ञान सिंह सांखला, रामसिंह मेघवाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button